वसई-विरार

Vasai-Virar : सिलेंडर ब्लास्ट,पति-पत्नी जख्मी

Vasai-Virar : नालासोपारा के महेश पार्क इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है

नालासोपारा के महेश पार्क इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पति-पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नक्षत्र वेलफेयर सोसाइटी में सुबह का नाश्ता बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर मे मौजूद संजय सावंत और शर्मिला सावंत यह दोनों दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए।

दंपत्ति को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धमाका इतना जोरदार था कि दीवार और खिड़की दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Show More

Related Articles

Back to top button