मुंबई : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज सपा मुंबई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव पर चर्चा की गई.
Contents
बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा MVA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी को नज़रअंदाज़ किया गया तो सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा एवं महानगरपालिका चुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करते हुए कहा की सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी लेकिन,यदि समाजवादी पार्टी को नज़रअंदाज़ किया गया तो सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी, सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों ही सूरतों में पूरे संगठन को बूथ स्तर तक तैयार रहने के आदेश दिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को पुरे जोश के साथ 19 जुलाई, 2024 को मुंबई में होने वाले सभी सपा सांसदों के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।