मुंबई: महाराष्ट्र साइबर सेल ने अशोक खरात और पीड़िताओं से जुड़े कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर ने 4 अलग-अलग सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अशोक खरात से जुड़े 15 से 17 आपत्तिजनक वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे पोर्न साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर वायरल हुए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि इन वीडियो को देखने के इच्छुक लोगों से प्रति वीडियो 20 से 50 रुपये तक वसूले जाते थे। भुगतान करने के बाद संबंधित व्यक्ति को वीडियो भेजा जाता था।
पुलिस के अनुसार, इन वीडियो के वायरल होने से कई पीड़िताओं की पहचान सार्वजनिक हो रही है, जिससे उनकी निजता और सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में इस केस में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी टेस्ट अनिवार्य? परमिट और डोमिसाइल की जांच शुरू