Home क्राइम Bollywood Crime : अभिनेत्री के घर से 8 लाख की घड़ी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, महीनों चकमा देने के बाद पुलिस ने दबोचा
क्राइमदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

Bollywood Crime : अभिनेत्री के घर से 8 लाख की घड़ी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, महीनों चकमा देने के बाद पुलिस ने दबोचा

Bollywood

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood ) अभिनेत्री रूही सिंह के गोरेगांव स्थित घर से 8 लाख रुपये की कीमती रोलेक्स घड़ी चुराने के आरोप में उनकी नौकरानी संगीता बर्मन को गिरफ्तार किया गया है। संगीता, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है, चोरी के बाद अपनी बीमार मां का बहाना बनाकर फरार हो गई थी। पुलिस ने महीनों तक उसकी तलाश की और आखिरकार उसे उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

पिछले साल अक्टूबर में रूही सिंह को उनके जन्मदिन पर एक दोस्त ने 8 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी उपहार में दी थी। फरवरी 2024 में संगीता बर्मन को एक एजेंसी के माध्यम से रूही के घर नौकरानी के तौर पर रखा गया। 27 फरवरी को रूही जब किसी काम से बाहर गईं तो उन्होंने यह घड़ी पहनी थी। घर लौटने पर उन्होंने घड़ी अपनी अलमारी में रख दी। 14 मार्च की सुबह रूही ने संगीता को कुछ छिपाते हुए देखा। पूछताछ करने पर संगीता घबरा गई और बातें बनाकर उन्हें टालने लगी।

कुछ घंटे बाद संगीता ने अचानक अपनी बीमार मां का बहाना बनाकर घर जाने की जिद की। रूही ने उसे जाने दिया, लेकिन बाद में जब उन्होंने अपनी घड़ी खोजी तो वह गायब थी। उन्हें शक हुआ कि संगीता ने ही घड़ी चुराई है। उन्होंने तुरंत गोरेगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर संगीता की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि वह अपने गृहनगर जबलपुर चली गई है। पुलिस टीम ने जबलपुर में उसके घर पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान संगीता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।

भरोसे का हुआ ख़ून

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे कभी-कभी अपने ही घर में काम करने वाले लोग विश्वासघात कर सकते हैं। रूही सिंह ने बताया कि उन्हें संगीता पर पूरा भरोसा था, लेकिन उसने उनके भरोसे को तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Maharashtra News: Pune Municipal Corporation सतह के नीचे पुराने कुएं के कारण ट्रक डूबा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...