Home महाराष्ट्र Aurangabad जिले में रोडबेज बस पलटी, 40 यात्री बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र

Aurangabad जिले में रोडबेज बस पलटी, 40 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई, Aurangabad जिले के किन्हल फाटा के पास सोमवार को तकरीबन दो बजे रोडवेज की बस पलट गई

यह भी पढ़ें : महिला कर्मचारी ने की suicide

हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए हैं। बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। पुलिस के अनुसार सोमवार को रोडवेज बस (एसटी महामंडल की बस) 40 यात्रियों को लेकर शिरूर से Aurangabad जा रही थी। किन्हल फाटा के पास सड़क पर कीचड़ के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। चलती बस के पलटते ही लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में कई यात्रियों को अंदरुनी लेकिन मामूली चोट लगी है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...