Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Corona Update : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में महामारी से एक भी मौत नहीं
मुंबई - Mumbai News

Corona Update : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले दर्ज, 24 घंटे में महामारी से एक भी मौत नहीं

Corona Update : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है, हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है।

मुंबई  | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी के 251 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,71,202 और मृतक संख्या 1,43,752 हुई है। यह जानकारी रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी है।

448 लोग हुए ठीक…

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 448 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा बीमारी को मात देने वालों की कुल संख्या 77,20,922 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 2,524 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.09% दर्ज किया गया।

मुंबई में 44 कोरोना केस…

मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,263 हो गई है। शहर में अब तक 16,692 लोगों ने महामारी से अपनी जान गवाई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज 46 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,037,342 हो गई है। फिलहाल शहर में 345 एक्टिव मरीज है।

यहाँ भी पढ़े : The Kashmir Files : हकीकत बेपर्दा होने से दर्द होता है अजेंडा जीवियों को

Related Articles

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर पलटने से हादसा
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसा: कंटेनर इनोवा पर पलटा, 3 की मौत, 4 घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे | संवाददाता: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा...

Share to...