Home क्राइम Duplicate : मुंबई में नामचीन कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, 6 करोड़ की नकली घड़ियां जब्त
क्राइममुंबई - Mumbai News

Duplicate : मुंबई में नामचीन कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, 6 करोड़ की नकली घड़ियां जब्त

Duplicate

मुंबई में 6.16 करोड़ रुपये की 1,537 नकली (Duplicate) घड़ियां जब्त, चार लोग गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने मुसाफिरखाना,फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट में कुछ दुकानों पर से Rado, Tissot,Omega,Audemars piguet,Hugo Boss जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की नकली 1537 घड़ियों को जब्त किया है।

जब्त की गई इन घड़ियों की कीमत 6 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है।मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुल नौ दुकानों पर छापेमारी की और मौके से कई नामी ब्रांड की नकली घड़ियां जब्त की गईं।

पुलिस ने बताया कि इन नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,482,486,487 और कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किया गए चार आरोपियों के का नाम : 

1)घेवाराम अन्नाराम चौधरी, उम्र 32साल

2)भावेशकुमार औखाजी प्रजापति,उम्र 33 साल

3)गणेश नारायण भारती, उम्र 48साल

4) मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरेशी, उम्र 33 साल।

 दो और तीन दिसंबर को सेंट्रल रेलवे पर मेगा ब्लॉक

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...