Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Electric Scooter : वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटी, सात साल के बच्चे की मौत
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Electric Scooter : वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटी, सात साल के बच्चे की मौत

वसई में चार्जिंग के लिए लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बैटरी फटने की घटना सामने आई है। इस दिल दहला देने वाली घटना में सात साल के बच्चे की जलने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम शब्बीर अंसारी (7) है। वसई में चार्जिंग के लिए लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की बैटरी फटने की घटना सामने आई है. इस दिल दहला देने वाली घटना में सात साल के बच्चे की जलने से मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम शब्बीर अंसारी (7) है।

वसई के रामदास नगर निवासी शाहनवाज अंसारी ने 23 सितंबर की सुबह करीब 2.30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी घर के हॉल में चार्ज करने के लिए रखी थी. लेकिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैटरी फट गई। हॉल में सो रहे शाहनवाज का सात साल का बेटा शब्बीर और उसकी मां रुकसाना घायल हो गए। शब्बीर 70 से 80 प्रतिशत तक जल गया था और उसे इलाज के लिए श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच इलाज के दौरान 30 सितंबर को बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि स्कूटी कंपनी की गलती से यह घटना हुई. मानिकपुर पुलिस ने शुक्रवार को अचानक मौत का मामला दर्ज किया है.

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...