Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Maharashtra Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय,पालघर–वसई-विरार में भी तेज बारिश का दौर; 23 जुलाई तक राहत के आसार नहीं
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsपुणेमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsमुंबई बारिश - Mumbai Rainsमुंबई लोकल - Mumbai Localराज्यवसई-विरार - Vasai-Virar News

Maharashtra Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय,पालघर–वसई-विरार में भी तेज बारिश का दौर; 23 जुलाई तक राहत के आसार नहीं

Maharashtra: महाराष्ट्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): क्या यह अपनी संवैधानिक कसौटी पर खरा उतर रहा है?
Maharashtra: महाराष्ट्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): क्या यह अपनी संवैधानिक कसौटी पर खरा उतर रहा है?

वसई-विरार: रविवार को महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी घाट और घाटमाथा क्षेत्रों में हुई, जहां ताम्हिणी में 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में मौसम की परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं और 23 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

पालघर, वसई-विरार और आसपास के क्षेत्रों पर विशेष नजर

मौसम विभाग ने पालघर, वसई-विरार, दहानू, तलासरी और मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों के दौरान इन इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने तथा समुद्र तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठने की आशंका के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक बनी हुई है, जबकि मराठवाड़ा और विदर्भ में अपेक्षाकृत कम वर्षा दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने का अनुमान है।

क्षेत्रवार वर्षा (मिलीमीटर में)

कोंकण:
वाकवली – 151, खेड – 144, तलासरी – 100, पोलादपुर – 71, मंडणगड – 71, माथेरान – 61, चिपलून – 61, शाहपुर – 58, तळा – 52, दापोली – 50, म्हसळा – 46, उरण – 46, उल्हासनगर – 45, रोहा – 44, राजापुर – 44।

मध्य महाराष्ट्र:
राधानगरी – 113, गगनबावडा – 97, लोणावला – 91, महाबलेश्वर – 90, इगतपुरी – 58, आजरा – 57, ओझरखेड़ा – 55, सांगोला – 45।

मराठवाड़ा:
पूर्णा – 46, नायगांव-खैरगांव – 36, धर्माबाद – 33, खुलताबाद – 30, उमरी – 29, मंठा – 25, परभणी – 23।

विदर्भ:
भंडारा – 80, भामरागड़ – 68, एटापल्ली – 51, लोणार – 50, बल्लारपुर – 41, भिवापुर – 36, नागभीड़ – 35, कुही – 34।

घाटमाथा:
ताम्हिणी – 180, शिरगांव – 140, वळवण – 101, लोणावला – 100, कोयना – 95, दावडी – 80, भिरा – 64, खोपोली – 56, डोंगरवाड़ी – 50 तथा आंबोणे – 38।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और समुद्र तटों के पास जाने से परहेज करें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करें।

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: महाराष्ट्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): क्या यह अपनी संवैधानिक कसौटी पर खरा उतर रहा है?

Recent Posts

Related Articles

Share to...