महाराष्ट्र के पुणे जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ६ लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी. जानकारी मिली है की जन्मदिन की मोमबत्ती बनाने वाले कारखाने में अचानक आग (Fire) लगने से 6 लोगों की जलकर मृत्यु हो गई जबकि अन्य आठ घायल हो गए।

Pune Fire News

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग (Fire) लगाने की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मौके पर संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।