Home क्राइम Mira-Bhayandar News: जेल में बनी थी दोस्ती, बाहर मिलते ही कर दी हत्या – दोनों पर पहले से था हत्या का आरोप
क्राइममहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुख्य समाचार

Mira-Bhayandar News: जेल में बनी थी दोस्ती, बाहर मिलते ही कर दी हत्या – दोनों पर पहले से था हत्या का आरोप

Mira-Bhayandar News: भायंदर में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में, जेल में बनी दोस्ती बाहर आकर खून-खराबे में बदल गई। पुराने झगड़े के चलते एक युवक की हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस जांच जारी है।

भायंदर (पश्चिम) के मूर्धा खाड़ी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, हथियार से लैस दो लोगों ने युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक और आरोपी दोनों ही पहले हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।

हत्या के आरोप में जेल से छूटने के बाद दोनों संपर्क में बने रहे, लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मंगलवार को उसी रंजिश में दोनों आरोपियों ने मिलकर हथियारों से हमला कर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस को प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि दोनों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर तनाव चल रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को शक है कि यह हत्या आपसी विवाद और पुराने रंजिश का नतीजा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...