Home महाराष्ट्र Vasai drain cleaning : विधायक स्नेहा दुबे-पंडित का महानगरपालिका अधिकारियों को सख़्त निर्देश
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai drain cleaning : विधायक स्नेहा दुबे-पंडित का महानगरपालिका अधिकारियों को सख़्त निर्देश

Vasai drain cleaning
वसई, 25 अप्रैल 2025: आगामी मानसून को देखते हुए वसई-विरार शहर महानरपालिका क्षेत्र स्थित वसई विधानसभा क्षेत्र में तैयारियों (Vasai drain cleaning) का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रमुख नालों की सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने स्पष्ट कहा कि “इस बार पसीने बहाइए, ताकि बरसात में शहर ना डूबे।”

Vasai drain cleaning

इस निरीक्षण दौरे के दौरान विधायक ने वसई के कर्मवीर भाऊराव पाटिल स्कूल (जुचंद्र), पंचवटी ब्रिज से मधुबन नाला, नवघर पूर्व श्मशानभूमि से राजावली पुल, सन सिटी टोकपाड़ा टी पॉइंट, पापड़ी औद्योगिक क्षेत्र और जी. जी. कॉलेज नाला जैसी प्रमुख जगहों पर जाकर सफाई कार्य की स्थिति का जायज़ा लिया।

Vasai drain cleaning

विधायक ने अधिकारियों से हर नाले पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सीधे संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या ना हो।

Vasai drain cleaning

उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है, और प्रशासन को यह जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।
नगर निगम को नाले सफाई कार्य समय पर और पूर्ण क्षमता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

Vasai drain cleaning

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपायुक्त (घनकचरा विभाग) नानासाहेब कामठे, संबंधित प्रभागों के सहायक आयुक्त और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भी दौरे में भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं।

Vasai drain cleaning

विधायक ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह शेष नालों की भी पूरी समीक्षा की जाएगी, ताकि पूरे वसई क्षेत्र में बरसात के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Pahalgam Attack: ठाणे के तीन दोस्तों का अंतिम संस्कार, डोंबिवली बंद कर जताया विरोध

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...