Home ताजा खबरें मुंबई में महिला ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, बांद्रा से चलता था हेरोइन का बड़ा नेटवर्क
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मुंबई में महिला ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, बांद्रा से चलता था हेरोइन का बड़ा नेटवर्क

मुंबई में महिला ड्रग्स माफिया नाजिया सैय्यद गिरफ्तार, बांद्रा ANC कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने बांद्रा में महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय महिला तस्कर नाजिया मंसूरअली सैय्यद को गिरफ्तार किया है।

ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक महिला ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान नाजिया मंसूरअली सैय्यद (23) के रूप में हुई है,जो बांद्रा समेत कई इलाकों में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी। नाजिया के पास से पुलिस ने लाखो की ड्रग्स भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार,नाजिया खुद भी ड्रग्स बेचती थी और अपने नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करवाती थी। वह खास तौर पर बांद्रा पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थी, जहां से उसका नेटवर्क संचालित हो रहा था।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाजिया के ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू किया। वीडियो में उसके अवैध कारोबार की झलक सामने आने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। एएनसी की बांद्रा यूनिट ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई, इसके बाद पुलिस टीम ने बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी इलाके में छापा मारकर नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन ड्रग्स बरामद की गई,जिसकी कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि नाजिया किसी बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब उसके सप्लाई चैन, संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क के कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। साथ ही वायरल वीडियो के स्रोत और उसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने के संकेत मिले हैं और अब उसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई में सक्रिय ड्रग्स रैकेट के कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

उमेश कोल्हे हत्याकांड: मुंबई कोर्ट ने बताया आतंकी कृत्य, UAPA के तहत आरोपी की याचिका खारिज

Related Articles

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर पलटने से हादसा
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हादसा: कंटेनर इनोवा पर पलटा, 3 की मौत, 4 घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे | संवाददाता: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा...

Share to...