मुंबई के वडाला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 29 वर्षीय महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान कविता महेश वड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति महेश नारायण वड घटना के बाद फरार हो गया था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया आरोपी पति महेश ने पत्नी कविता पर लातों और घूंसे से बेरहमी से पिटाई किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया,कविता की केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान समय पर इलाज न मिलने के कारण मृत्यु हो गईपोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कविता पर अमानवीय हमले किए गए थे,पूरे शरीर पर काले-नीले निशान थे,जो गंभीर शारीरिक शोषण का संकेत देते हैं।
मुंबई की वडाला पुलिस स्टेशन ने आरोपी पति महेश नारायण वड के खिलाफ BNS की धारा 103 हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया… शिकायत के अनुसार कविता के भाई शुभम रमेश लोदी,जो नवीमुंबई के नेरुल निवासी हैं और मूल रूप से रायगढ़ जिले के मुरुद के रहने वाले हैं।
कविता का विवाह महेश वाड से हुआ था और दोनों वडाला में गणेश मंदिर के पास गणेश नगर में रहते थे,जांच में पता चला कि महेश शराब का आदी था और उसकी शराब पीने की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे,महेश कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौटा, जिससे एक और तीखी बहस हुई,गुस्से में आकर उसने कविता को बेरहमी से पीटा और उसके चेहरे पर मोबाइल फोन भी फेंका,जिससे उसे गंभीर चोटें आईं,गंभीर हालत के बावजूद,महेश उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले गया,जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में कविता घर पर बेहोश हो गई,कुछ देर बाद इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ,शुभम ने महेश के खिलाफ अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई थी,आरोपी अपने एक रिश्तेदार के यहाँ जाकर छुपा हुआ था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
मुंबई में महिला ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, बांद्रा से चलता था हेरोइन का बड़ा नेटवर्क