Home क्राइम Naigaon Robbery Case : युवक से लूटे लाखों रुपये की नकदी, नायगांव थाने में मुकदमा दर्ज
क्राइमवसई-विरार - Vasai-Virar News

Naigaon Robbery Case : युवक से लूटे लाखों रुपये की नकदी, नायगांव थाने में मुकदमा दर्ज

Naigaon Robbery case : युवक से लुटे लाखों रुपये की नकदी,नायगांव थाने में मुकदमा दर्ज
Naigaon Robbery case : युवक से लुटे लाखों रुपये की नकदी,नायगांव थाने में मुकदमा दर्ज

Naigaon Robbery case : वसई तालुका के नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 24 वर्षीय शख्स के साथ लाखों रुपये नकदी की लूटपाट की घटना घटी है। इस मामले में शख्स ने नायगांव थाने में दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी तहकीकात नायगांव पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,लवकुश पाल (24),निवासी- वसई पूर्व में रहता है। बताया जाता है कि, 11 अप्रैल की रात करीब 9.45 बजे लवकुश यूनिवर्सल कॉलेज,कॉमन रोड पर नाले के पास वॉशरूम के लिए रुका,तभी 25 से 30 साल के दो युवक लवकुश के मोटरसाइकिल के पास आकर रुके,उनमें से एक ने उसके पीठ पर लटका हुआ बैग खींच लिया और चाकू से डराया व धमकाया।

बैग से जबरन 1,00,000 रुपये नकद निकाल लिए और फरार हो गए।हालाँकि, लवकुश ने उपरोक्त घटना की शिकायत नायगांव थाने में की,शिकायत के आधार पर नायगांव थाने ने दो अज्ञात अभियुक्तों के ऊपर धारा 392,34 के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: धोखाधड़ी से गबन किए गए करोड़ों रुपये का काजू जब्त

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...