Home क्राइम नायगांव में एसबीआई बैंक मैनेजर के साथ मारपीट, सोसायटी के ही निवासी पर गंभीर आरोप
क्राइमनालासोपारा - Nalasopara Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नायगांव में एसबीआई बैंक मैनेजर के साथ मारपीट, सोसायटी के ही निवासी पर गंभीर आरोप

नायगांव, 29 जून 2025: पालघर जिले के नायगांव पूर्व की साईधाम सोसायटी में रहने वाले एसबीआई बैंक के मैनेजर के साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित पंकज पांडेय (37), जो बोरीवली स्थित एसबीआई शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोसायटी के ही निवासी किरण जाधव ने उन्हें जानबूझकर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई।

पीड़ित ने बताया कि दिनांक 29 जून को दोपहर करीब 3 बजे विनोद मिरगल नामक व्यक्ति ने उन्हें बिल्डिंग के नीचे बुलाया, जहां किरण जाधव ने बिना किसी कहासुनी के उनके दाहिने कान पर थप्पड़ मारा और उसके बाद एक लकड़ी की छड़ी से उनके दाहिने हाथ पर वार कर दिया। इस हमले से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद अर्चना मिश्रा नामक महिला ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत किया। पंकज पांडेय ने तुरंत नायगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जुचंद्र के सामान्य रुग्णालय भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया और मेडिकल रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर किरण जाधव (उम्र 34 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

13 साल से फरार हत्या आरोपी गोविंद कुमार को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...