Home महाराष्ट्र Nalasopara : ट्रेन में छूटे बैग को मालिक को किया सुपुर्द
महाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Nalasopara : ट्रेन में छूटे बैग को मालिक को किया सुपुर्द

नालासोपारा :यात्रियों द्वारा नालासोपारा (Nalasopara) आरपीएफ को सूचना मिली थी लोकल ट्रेन के डिब्बे में एक लावारिस बैग पड़ा है.

सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल राव साहब मंजारे ने बैग को सावधानीपूर्वक उतार कर उसे आवश्यक जांच के बाद नालासोपारा आरपीएफ कार्यालय ले गए। जिसके बाद थोड़ी देर बाद एक यात्री बैग की खोज में नालासोपारा आर पी एफ ऑफिस आया और उसने बैंक छूटने का कारण भी बताया।

उसने बताया कि विरार में ज्यादा भीड़ होने के कारण वह ट्रेन से तो उतर गया लेकिन बैग नहीं उतार पाया जिस कारण से उसका बैग ट्रेन के डिब्बे में ही छूट गया.

आवश्यक पूछताछ के बाद आरपीएफ नालासोपारा ने बैग के मालिक सूरज गजानन जोशी, उम्र 32 वर्ष, नंदगांव, जोशी वाडी, रत्नागिरी को उनका बैग, जिसमें लगभग ₹25000 मूल्य के सामान थे उन्हें ऑपरेशन अमानत के तहत सकुशल वापस उपलब्ध कराया गया.

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...