वसई-विरार, 12 मार्च 2026: नालासोपारा पश्चिम में 20 फरवरी को हुई शुभम प्रेमशंकर मिश्रा (30) की निर्मम हत्या के मामले में विरार क्राइम ब्रांच कक्ष-3 ने शानदार खुलासा किया। मुख्य आरोपी जगन मायांडी पटकटियार सहित सुनील मालुसरे उर्फ बिगशो, शरण मुरगण, अजय अमोद मिश्रा, प्रिषीत उर्फ दीपक श्रीमोहन पाल, सनी उर्फ अभिषेक महेंद्र टाक – कुल 6 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
हत्या की भयानक वारदात
20 फरवरी 2026 को रात साढ़े 11 बजे नालासोपारा पश्चिम के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सिगरेट के बहाने बुलाकर रोशन उर्फ पियूष सिंग, जगन पटकटियार, सुनील मालुसरे, सूरज सिंग उर्फ कबाटे और अनुपम मिश्रा ने शुभम पर लात-घूंसे, चाकू और पत्थरों से हमला बोला। पुरानी दुश्मनी के चलते हुई इस हत्या में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। नालासोपारा पुलिस में BNS धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज।
विरार क्राइम ब्रांच की तत्काल कार्रवाई
पिछले एक महीने से चल रही जांच में PI शाहूराज रणवरे, API सुहास कांबळे और उनकी टीम ने आचोळे-वालीव पुलिस क्षेत्र में खून के प्रयास व अन्य गंभीर मामलों के फरार 3 अपराधियों को भी पकड़ लिया। सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।
पालघर जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है।