Home ताजा खबरें Mumbai: नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: फरार आरोपी आयुष साहित्य गिरफ्तार, गोवा भागने की कोशिश नाकाम
ताजा खबरेंदेशनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Mumbai: नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: फरार आरोपी आयुष साहित्य गिरफ्तार, गोवा भागने की कोशिश नाकाम

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में आरोपी गिरफ्तार
गोवा भागने की कोशिश में आरोपी आयुष साहित्य गिरफ्तार

मुंबई के चर्चित नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में वनराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी आयुष विक्की साहित्य (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गोवा भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आयुष साहित्य कथित तौर पर एक बड़ा ड्रग्स सप्लायर है और उसने ही कॉन्सर्ट में “ecstasy” नामक ड्रग की सप्लाई की थी। घटना के बाद से ही वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

वनराई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुंबई-गोवा हाईवे के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद तुरंत रायगढ़ पुलिस को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही रायगढ़ के पोलादपुर पुलिस स्टेशन और लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की।

रात करीब 10:30 बजे पोलादपुर इलाके में आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने दो साथियों के साथ कार से गोवा भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी उल्हासनगर का निवासी है।

रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वनराई पुलिस को सौंप दिया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र में मौसम बदलेगा: 20-22 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...