Home ताजा खबरें पालघर में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति और बच्चे की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

पालघर में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति और बच्चे की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

पालघर मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में परिवार की मौत
पालघर में बाइक सवार दंपति और बच्चे की दर्दनाक मौत

वसई: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर पालघर जिले के ढेकाळे स्थित वाघोबा खिंड इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में पति-पत्नी और उनका एक बच्चा शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर पड़े मिले।

घटना की सूचना मिलते ही महामार्ग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

🚨 अज्ञात वाहन चालक फरार

पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक हीरो होंडा CBZ (MH04 DF 5433) बताई जा रही है। मृतकों की पहचान करने का काम जारी है। शवों को मनोर ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया है।


⚠️ वसई में एक और बड़ा हादसा

इसी महामार्ग पर वसई तालुका क्षेत्र में छह वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में दो कार, एक बस, एक टेम्पो, कंटेनर और पिकअप वैन शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।

टेम्पो चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

विरार में नालेसफाई घोटाले का आरोप, 36 लाख की मशीन के लिए 38 लाख किराया!

Recent Posts

Related Articles

Share to...