पालघर, 29 जून: पालघर जिले के बोईसर के पांडुरंग नगर इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में खेलते समय 4 वर्षीय रविकांत लोहे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी खुले बिजली के तार से चिपक गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली का तार पानी के मोटर के पास खुला पड़ा था और उसमें करंट दौड़ रहा था। बच्चा करीब 4–5 मिनट तक उसमें फंसा रहा। घटना इतनी गंभीर थी कि लोगों ने रोते-बिलखते तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है।

बोईसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली से जुड़े उपकरणों की नियमित जांच की जाए और खुले तारों को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में कोई और मासूम अपनी जान न गंवाए।</

एअर इंडिया विमान हादसे के बाद पार्टी का वीडियो वायरल, चार अधिकारी बर्खास्त