Home महाराष्ट्र Pigeon meat : मुंबई के कुछ होटलों में बिक रहा है कबूतर का मांस ..
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Pigeon meat : मुंबई के कुछ होटलों में बिक रहा है कबूतर का मांस ..

मुंबई के कुछ होटलों में बिक रहा है कबूतर का मांस (Pigeon meat) , रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की शिकायत के बाद पुलिस ने 8 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मुंबई के सायन इलाके में स्थित नरोत्तम निवास को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की छत पर कबूतर को पाले जाने और उनके मीट (Pigeon meat) मुंबई के कुछ होटलों में बेचे जाने की शिकायत रिटायर्ड आर्मी कैप्टन हरेश गगलानी उमर 71 ने पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और पुलिस ने अभिषेक सावंत समेत सोसाइटी के 7 अन्य मेंबर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 34,429 और 447 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रिटायर्ड आर्मी कैप्टन हरेश गगलानी जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसे बिल्डिंग में आरोपी अभिषेक सावंत भी रहता है जो कबूतरों को इमारत के छत पर पालता था। मार्च 2022 से मई 2022 तक अपने छत पर कबूतरों के बच्चों को लाकर उन्हें पाला और बड़ा किया और उसके बाद मुंबई के कुछ होटलों में उनका मीट (Pigeon meat) बेचता था,इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने पुलिस के सामने पेश की,अभिषेक सावंत कबूतरों को रेस्टोरेंट में बेचने के लिए अपने ड्राइवर की मदद लेता था और उसी के सहारे वह कबूतरों को मुंबई के रेस्टोरेंट बार और होटलों में बेचा करता था।

हरेश गगलानी के मुताबिक सोसाइटी का वॉचमैन टेरेस पर पानी का सप्लाई करने के लिए जाता था और उसने इस बात की जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष और अन्य मेंबर्स को भी दी लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसके बाद पुलिस ने सोसाइटी के अध्यक्ष सेक्रेटरी और कुछ अन्य मेंबर्स पर भी मामला दर्ज किया।

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...