Home महाराष्ट्र कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक चालक की मौत
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsराज्य

कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक चालक की मौत

मुंबई के चेंबूर इलाके में दिखा तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर (Accident) मारने का वीडियो सामने आया है।

घटना पर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक से जा रहा है,अचानक उसके सामने फॉर्च्यूनर कार आ जाती है,बाइक की एसयूवी कार से टक्कर होते ही उस पर सवार युवक कुछ दूर जाकर गिरता है, इस दौरान साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक घटना Accident स्थल पर रुके बिना वहां से भाग जाता है।

टक्कर के चलते बाइक चालक सड़क पर खून से लतपत पड़ा था,टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर के कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर पहुंच युवक को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

चेंबूर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...