Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News Shocking ! मुंबई में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मियों की हार्ट अटैक से मौत!
ठाणे - Thane Newsदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Shocking ! मुंबई में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मियों की हार्ट अटैक से मौत!

Shocking

मुंबई : आगामी सोमवार (Monday) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा के लिए मतदान होना है और मतदान से ठीक पहले मुंबई में दो अलग-अलग स्थान पर चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात दो कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत (Shocking) हो गई है. यह घटना मुंबई के वडाला और एंटॉप हिल (Antop Hill) में घटित हुई है मृतकों में एक चुनाव अधिकारी और एक होमगार्ड का नाम शामिल है।

इस पूरी घटनाक्रम में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मुंबई के वडाला में मतदान केंद्र संख्या 189 सेंट पॉल बॉयज़ स्कूल में चुनाव अधिकारी सुनील लक्ष्मण गवली, उम्र 56 वर्ष की तैनाती की गई थी. जिन्हें अचानक सीने में तेज दर्द का एहसास हुआ और उसके बाद वह बेहोश हो गए, आनन- फानन में उन्हें पुलिसकर्मियों की सहायता से कि अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ठीक इसी तरह मुंबई के एंटॉप हिल में सुरक्षा रक्षक के तौर पर होमगार्ड विजयरूप सिंह राठौड़ उम्र 29 वर्ष की नियुक्ति की गई थी। उन्हें भी इसी तरह का तेज दर्द हुआ और दिल का अचानक दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें तत्काल मुंबई के सायन अस्पताल में ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मतदान से ठीक पहले इस तरीके की घटनाओं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों में सनसनी फैल गई है.

Pune Illegal Gas Refilling : टैंकर से गैस की अवैध रिफिलिंग, भीषण विस्फोट, मकान, होटल तबाह

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...