ज्ञानपुर/गोपीगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला पंचायत सदस्य पद हेतु २६ वार्डो के लिए कुल ५८१ नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे। जिसमें २२ नामांकन पत्र निरस्त किये गये थे। ३५ दावेदारो ने नामांकन पत्र वापस लिया। अब ५२४ प्रत्याशी मैदान में है।भदोही ब्लाक अन्र्तगत ग्राम प्रधान पद हेतु १०८५ नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ और १८६ प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र वापस लिया। कुल ८९८ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु ६२५ नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिसमें ३ नामाकन पत्र खारिज हुआ १७ नामांकन पत्र वापस लिये गये ६०५ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु १२९३ नामांकन पत्र दाखिल हुआ। २९ नामांकन पत्र खारिज हुआ। ३२ प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र वापस लिया कुल १२२५ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। डीघ ब्लाक अन्र्तगत ग्राम प्रधान पद हेतु १०७४ प्रत्याशियो ने नामांकन जिसमें १० नामांकन पत्र निरस्त हुआ १९६ नामांकन पत्र वापस लिये गये ८६८ प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु कुल ६३१ नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिसमें २ नामांकन पत्र निरस्त हुआ ओैर २७ प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र वापस लिया अब ६०२ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु कुल ११५६ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें ४९ नामांकन पत्र निरस्त हुआ तथा ३१नामांकन पत्र वापस लिया, १०७६ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
नगर स्थित ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रो की जांच और नामांकन वापसी के बाद बाकी बचे प्रत्याशियो को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया इस दौरान ब्लाक मुख्यालयो पर देर शाम तक भीड़ लगी रही स जनपद मे पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण मे मतदान होगा इसके लिए नामांकन फार्म जमा किया गया था ज्ञानपुर ब्लाक अन्र्तगत ग्राम प्रधान पद हेतु ९१८ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें २ नामांकन पत्र निरस्त हुआ १६८ प्रत्याशियो ने पर्चा वापस लिया जिसमें ७४८ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु कुल ५९६ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें ४ नामांकन पत्र निरस्त हुआ, ४० नामांकन पत्र वापस लिया ५५२ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु ११८९ नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जिसमें २१ नामांकन पत्र निरस्त हुआ और ५९ नामांकन पत्र वापस लिया जायेगा। ११०९ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
औराई ब्लाक में ग्राम प्रधान पद हेतु १२२७ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें ३ निरस्त हुए और ८६ नामांकन पत्र वापस लिया गया जिसमें अब ११३८ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु ९१६ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें ७ निरस्त हुए ३६ नामांकन पत्र वापस हुआ अब ८६४ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु १३८२ नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिसमें ७२ निरस्त किये गये १५० नामांकन पत्र वास्तव लिये गये ११६० प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।