Home देश Stray Dogs : आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश
देशमहाराष्ट्र

Stray Dogs : आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को सड़क पर खाना खिलाने वालों पर सरकार को कार्रवाई करना चाहिए। इन आवारा कुत्तों से मुंबई की जनता परेशान है और इसका कारण आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को खाना खिलाने वाले भी हैं।

भातखलकर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने हाल ही में प्रशासन को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। विधायक ने मुंबई नगर निगम के आयुक्त से आवारा कुत्तों को रास्तों पर खाना खिलाने वालों तथा इन कुत्तों पर की जा रही कार्रवाई में बाधा डालने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरु करने की भी मांग की है।

भातखलकर ने कहा कि आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को अपने घर के अलावा कहीं और खाना न खिलाएं, अगर ऐसा होता है तो कोर्ट ने प्रशासन को जुर्माना लगाने की इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...