Home महाराष्ट्र AK 47 राइफल के साथ संदिग्ध आतंकी नाव, बीच पर मिली गोलियां
महाराष्ट्रमुख्य समाचार

AK 47 राइफल के साथ संदिग्ध आतंकी नाव, बीच पर मिली गोलियां

महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली, नाव में तीन AK 47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें- शिंदे गुट भालू और फडणवीस मदारी, Shiv Sena का हमला

मुंबई: महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली. नाव में तीन AK 47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी. नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था.

यह भी पढ़ें- मुंबई मनपा GIT मैपिंग के जरिए बनाएगी education को सशक्त

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली. अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन AK 47 राइफल और कुछ गोलियां मिलीं. पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई.

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...