वसई के सर्वांगीण विकास के लिए वसई MLA स्नेहा दुबे पंडित की पहल पर सड़क, फ्लाईओवर और रेल्वे ओव्हर ब्रिज परियोजनाओं पर अहम निर्णय लिया गया। नागरिकों को जल्द मिलेगा यातायात से राहत।
वसई: विधायक स्नेहा दुबे पंडित की पहल से वसई के विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। 25 सितंबर 2025 को वसई-विरार महानगरपालिका मुख्यालय में MMRDA अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्नलिखित सड़कों के कंक्रीटीकरण का निर्णय हुआ:
🔹 बाफाने फाटा–उमेळा फाटा
🔹 वसई फाटा–वसई गांव
🔹 सातिवली फाटा–रेंज ऑफिस
🔹 टीवरी फाटा–वामन ढाबा
इसके साथ ही गोखिवरे-रेंज ऑफिस, एव्हरशाईन–वसंत नगरी और माणिकपुर नाका पर फ्लाईओवर के डिज़ाइन और अलाइनमेंट पर चर्चा की गई। ये तीनों परियोजनाएं एक सप्ताह में प्रस्तावित होंगी।
यही नहीं, उमेळमान–नायगांव सहित चार रेल्वे ओव्हर ब्रिज के कामों को भी शासन को भेजा जाएगा।
MLA स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि इन निर्णयों से वसई की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को यातायात से बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में MMRDA के मुख्य अभियंता प्रकाश भामरे, कार्यकारी अभियंता शेवाळे, VVMC शहर अभियंता प्रदीप पाचंगे और PWD अधिकारी संजय यादव व कुलकर्णी उपस्थित थे।
वसई-विरार में गड्ढों के साथ अब धूल की मार, नागरिकों का स्वास्थ्य संकट में