Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Virar Loot-Murder Case : वसई कोर्ट से फरार लूट, ह्त्या का आरोपी अनिल दुबे गिरफ्तार
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Virar Loot-Murder Case : वसई कोर्ट से फरार लूट, ह्त्या का आरोपी अनिल दुबे गिरफ्तार

ICICI बैंक डकैती (Virar Loot-Murder Case) का आरोपी अनिल दुबे गिरफ्तार; वसई कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

विरार पूर्व में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में 29 जुलाई 2021 को हुई थी लूट की खूनी घटना 

विरार: विरार में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में लूटपाट (Virar Loot-Murder Case) कर महिला मैनेजर की हत्या करने वाला आरोपी अनिल दुबे बीते शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को ,जब उसे वसई के सेशन कोर्ट में लाया गया था, तब वह कोर्ट परिसर से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया था।

हिरासत से भागने के बाद, दुबे और खान नालासोपारा पूर्व की झुग्गी बस्तियों में छिपे हुए थे। पुलिस हाई अलर्ट पर थी क्योंकि दुबे नेपाल या पंजाब भाग सकता था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के दौरान वह नेपाल और पंजाब में कुछ लोगों को जानता था।

पुलिस ने बताया कि चाँद खान और अनिल दुबे  की मुलाकात ठाणे सेंट्रल जेल में हुई थी। चाँद खान चोरी के मामले में जेल में बंद था तो दुबे हत्या और मर्डर के मामले में. वहीँ पर दोनों ने भागने का ये खाका तैयार कर दिन  गईं रहे थे. प्लान के मुताबिक दुबे पुलिस को चकमा देकर चाँद खान की बाइक पर सवार होकर नालासोपारा भाग आया और दोनों यहां वहाँ छुप रहे थे. इधर पुलिस पूरी तरह मुश्तैदी से तलाश में लगी हुयी थी. दिन और रात की गश्त ने दोनों का प्लान फ़ैल कर दिया और दोनों गिरफ्तार हो गए. पुलिस ने दुबे और खान को ट्रैक करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया। दोनों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को भी लगाया गया था।

आपको बता दें कि विरार पूर्व स्थित आईसीआईसीआई बैंक में 29 जुलाई 2021 को लूट (Virar Loot-Murder Case)  की खूनी घटना हुई थी। इसी बैंक के पूर्व प्रबंधक अनिल कुमार राजीव दुबे ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान उसने महिला मैनेजर योगिता चौधरी की हत्या कर दी और महिला कर्मचारी श्वेता देवरुखकर के साथ मारपीट की. लूट के साथ भागते समय स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर लिया. कर्ज में डूबे होने के कारण उसने बैंक लूटने की योजना बनाई।

इस अपराध में वह फिलहाल ठाणे जेल में बंद था। शुक्रवार को जब ठाणे पुलिस उसे पूछताछ के लिए वसई सत्र न्यायालय लेकर आई तो वह अदालत परिसर के अंदर पुलिस के हाथों को झटक कर फरार हो गया था। इस अपराध के लिए दिनांक 25/11/2022 को केन्द्रीय कारा ठाणे से वसई न्यायालय लाया गया था. उक्त मामला, वसई थाने का मामला पंजीकरण संख्या 359/22 बी.डी. बनाम धारा 120(बी) 223, 224, 225 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध ने पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त के निर्देश एवं मार्गदर्शन में अपराध शाखा कक्ष-3 की विभिन्न पुलिस टीमों को तैयार किया.

पुलिस आयुक्त अपराध भगौड़े अनिल कुमार राजदेव दुबे एवं उसे भगाने में मदद करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए गुप्त मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तों के बारे में जानकारी मिलने पर अभियुक्तों के नाम 1) अनिल राजदेव दुबे उम्र 36 वर्ष बंदी संख्या 4322/ 2020 नवीन बंदी संख्या 1472/2020 नि. सेंट्रल जेल ठाणे, जिला, ठाणे, 2) चांद बादशाह अजीज खान उम्र 42 वर्ष, 27/11/2022 को नालासोपारा पूर्व से गिरफ्तार किया गया था।

साथ ही उक्त आरोपियों द्वारा भागने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चांद बादशाह अजीज खान के खिलाफ चोरी के 4 मामले दर्ज हैं। उक्त आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच कक्ष -२ को सौंपा गया है.

उपरोक्त प्रदर्शन अविनाश अंबुरे, पुलिस उपायुक्त (अपराध), अमोल मांडवे, छसहा. पोलीस आयुक्त (अपराध) और पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में, / प्रमोद बडाख, पोउपनिरी / शिवाजी खाडे, पो.उपनिरी/ उमेश भागवत, पो. हवा / अशोक पाटील, पो. हवा / मुकेश तटकरे, पो.हवा / सागर बारवकर, पो. हवा / सचिन घेरे, पो. हवा / शंकर शिंदे, पो. हवा / मनोज सकपाळ, पो. हवा / अश्विन पाटील, पो. अं./ राकेश पवार, पो.अं./ सुमित जाधव, मसुब / प्रविन वानखेडे सभी अपराध शाखा,कक्ष -३ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...