Home ताजा खबरें 42 साल से फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

42 साल से फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई में 42 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई पुलिस की भायखला पुलिस स्टेशन टीम ने 42 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार) के रूप में हुई है, जो मझगांव इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 1984 में भायखला पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता सदानंद शेट्टी को चाकू मारने का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत मिली थी, लेकिन वह अदालत में हाजिर न होकर फरार हो गया। इसके चलते उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वर्षों तक अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह उड़ीसा, विशाखापत्तनम और आंध्र प्रदेश में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। हाल ही में गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी मुंबई आया हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पायधुनी इलाके में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मुंबई की भायखला पुलिस स्टेशन ने पायधुनी इलाके में जाल बिछाकर 42 साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है,आरोपित की पहचान नाम मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार) के रुप में की गई है और वह मझगांव इलाके में रहता था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला के खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता सदानंद शेट्टी को चाकू मारने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपि को 1984 में जामनत मिलने के बाद फरार हो गया था,इसीलिए आरोपि के विरुद्ध नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि आरोपित छिपकर उड़ीसा,विशाखापत्तनम और आंध्र प्रदेश में रह रहा था,इसके बाद आरोपि के मुंबई आने की गोपनीय जानकारी मिली,इसके बाद पुलिस ने आरोपि को पायधुनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

बोइसर MIDC में ओलियम गैस लीक की घटना के बाद धुंध से ढका औद्योगिक क्षेत्र
ताजा खबरें

बोइसर MIDC में ओलियम गैस लीक की आशंका, 1 किमी तक असर; कई कंपनियां प्रभावित

पालघर | मेट्रो सिटी समाचार :पालघर जिले के बोइसर MIDC क्षेत्र स्थित...

Share to...