मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: मुंबई पुलिस की भायखला पुलिस स्टेशन टीम ने 42 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार) के रूप में हुई है, जो मझगांव इलाके का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 1984 में भायखला पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता सदानंद शेट्टी को चाकू मारने का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत मिली थी, लेकिन वह अदालत में हाजिर न होकर फरार हो गया। इसके चलते उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था।
जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वर्षों तक अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह उड़ीसा, विशाखापत्तनम और आंध्र प्रदेश में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। हाल ही में गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी मुंबई आया हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने पायधुनी इलाके में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026मुंबई | 24 सितंबर 2026: मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुंबई के राजा’ के विसर्जन...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार : भ्रष्टाचार की खबर आमतौर पर तब बड़ी बनती है जब कोई...
ByMCS DESKSeptember 24, 2026नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026