Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Infants died : बीते 7 महीनों में महाराष्ट्र में 4872 शिशुओं की मौत; मुंबई, ठाणे, सोलापुर, अकोला और नंदुरबार में सबसे ज्यादा मौतें
मुंबई - Mumbai News

Infants died : बीते 7 महीनों में महाराष्ट्र में 4872 शिशुओं की मौत; मुंबई, ठाणे, सोलापुर, अकोला और नंदुरबार में सबसे ज्यादा मौतें

Infants died

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि इस साल अप्रैल और अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में कम से कम 4,872 शिशुओं की मौत (Infants died)  हुई, जो प्रतिदिन के हिसाब से औसतन 23 मौतें हैं। उन्होंने कहा कि 4,872 शिशुओं में से 795 (16 प्रतिशत) की मौत सांस संबंधी बीमारियों से हुई है।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक सचिन कल्याणशेट्टी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि मुंबई, ठाणे, सोलापुर, अकोला और नंदुरबार में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। मंत्री ने कहा, “इस साल अप्रैल से अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में 4,872 शिशुओं की मौत हुई है। मरने वाले शिशुओं की उम्र शून्य से 28 दिन के बीच थी। मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो रोजाना औसतन 23 शिशुओं की मौत हुई है।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 52 विशेष नवजात देखभाल कक्ष कार्यरत हैं। मंत्री ने कहा, “सभी बीमार शिशुओं को सरकारी अस्पतालों में दवा, परीक्षण और परिवहन मुफ्त मिलता है।”

Dog Bite : ‘कुत्ता काटने’ के मामले में शीर्ष पर महाराष्ट्र

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...