मीरा-भाईंदर, 3 जुलाई 2025: मीरा रोड के शांती पार्क क्षेत्र में जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन के मालिक के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना के विरोध में आज मीरा-भाईंदर के व्यापारियों ने दुकाने बंद रखकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने कहा कि –

“अगर आज यह घटना किसी एक दुकानदार के साथ हुई है, तो कल हममें से किसी के साथ भी हो सकती है। हम अपनी सुरक्षा के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं।”

आज मीरा रोड पूर्व में सेवेन स्कूल से लेकर पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़ के कार्यालय तक व्यापारियों ने शांतिपूर्ण विरोध रैली निकाली। रैली में हाथों में बैनर-पोस्टर और “व्यापारियों की सुरक्षा चाहिए” जैसे नारे लगे हुए थे।

व्यापारियों का एक शिष्टमंडल पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें मांग की जाएगी कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके।

यह बंद पूरी तरह स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण रहा, जिसमें स्थानीय व्यापारियों के साथ आम नागरिकों ने भी सहयोग किया। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि व्यापारिक समुदाय के मन में डर भी पैदा करती है।

मीरारोड में भाषा विवाद: मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा, 7 पर मामला दर्ज़