महाराष्ट्रराजनीति

Nagpur: कांग्रेस का नागपुर में हल्लाबोल: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध

नागपुर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने आज सद्भावना शांति रैली का आयोजन किया है। इसी में शामिल होने कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे हैं।

नागपुर: नागपुर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने आज सद्भावना शांति रैली का आयोजन किया है। इसी में शामिल होने कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे हैं। इस रैली में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला शामिल हुए हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय वडेट्टीवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना शांति रैली का उद्देश्य राज्य में सभी जाति-धर्मां को साथ रहने का संदेश देने के लिए है। महायुति सरकार ने महाराष्ट्र में समुदायों के बीच भेद और दरार पैदा करने का काम शुरू किया है।

महायुति सकरार पर जमकर बरसे विजय वडेट्टीवार
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सद्भावना शब्द दिया है। आज उसी का पालन करते हुए नागपुर में फैली अशांति को शांत करने के लिए कांग्रेस ने सद्भावना शांति रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि हम भले ही विपक्ष की भूमिका में है लेकिन हमें हमारा शहर और महाराष्ट्र शांत रखना है। ये लोग कितनी भी अशांति फैला ले, लेकिन एक दिन आएगा जब नागपुर और पूरे महाराष्ट्र में शांति कायम होगी।

अनीस अहमद ने भाजपा पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप
कांग्रेस नेता अनीस अहमद ने आरोप लगाता हुए कि नागपुर में भाजपा, विहिप के लोगों ने 17 मार्च को पवित्र चादर को जलाने का काम किया और हिंसा भड़काने काम किया, और सद्भावना खत्म करने का काम किया। आज उसी सद्भावना को वापिस लाने के लिए कांग्रेस ने सद्भावना शांति रैली निकाली।

गांधी गेट से निकली शांति रैली
कांग्रेस की सद्भभावना शांति यात्रा गांधी गेट महल से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली गई। रैली यहां से नरसिंग टाकीज, कोतवाली चौक, बड़कस चौक, चिटनीस पार्क चौक, गंजीपेठ गांधी पुतला होते हुए रजवाड़ा पैलेस पहुंची।

महात्मा गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शांति, समता, बंधुभाव व मानवता के विचारों व संदेश को लोगों तक पहुंचाने इस यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button