Home ताजा खबरें Air India Ahmedabad Flight Crash Live Update: अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार
ताजा खबरेंदेशमुख्य समाचार

Air India Ahmedabad Flight Crash Live Update: अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार

Air India Ahmedabad Flight Crash Live Update: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद। एयर इंडिया चेयरमैन ने जताया गहरा शोक, राहत कार्य जारी।

अहमदाबाद | 12 जून 2025 — अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 आज दोपहर एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना टेकऑफ के तुरंत बाद हुई, जिसमें अब तक कई जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए कहा, “गहरे दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हुई है। हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति उन सभी परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं, जो इस दर्दनाक घटना से प्रभावित हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि एयरलाइन की प्राथमिकता इस समय सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करना है। आपातकालीन सहायता केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं और विशेष सपोर्ट टीमें तैनात की गई हैं।

दूसरी ओर, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA), अहमदाबाद के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के चलते एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सभी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।

जरूरी जानकारी के लिए हेल्पलाइन और इमरजेंसी टीम से संपर्क करें। जैसे-जैसे अधिक जानकारी सामने आएगी, अपडेट साझा किए जाएंगे।

Air India Ahmedabad Flight Crash: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...