Home देश Roshni Songhare Dombivali: डोंबिवली की रोशनी सोनघरे का सपना अधूरा रह गया, एयर इंडिया विमान हादसे में लापता
देशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Roshni Songhare Dombivali: डोंबिवली की रोशनी सोनघरे का सपना अधूरा रह गया, एयर इंडिया विमान हादसे में लापता

Roshni Songhare Dombivali

डोंबिवली / अहमदाबाद, 13 जून 2025 — गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भीषण हादसे ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में डोंबिवली की रहने वाली रोशनी सोनघरे (Roshni Songhare Dombivali), जो एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं, अब तक लापता हैं। रोशनी के परिजनों में शोक और अनिश्चितता का माहौल है।

10 बाय 10 के कमरे से उड़ान शुरू की थी

प्रवीण सुखदरे, जो रोशनी के मामा हैं, ने बताया कि रोशनी उनके ही घर में पली-बढ़ी। एक छोटे से कमरे में बड़े सपनों के साथ उसने जिंदगी की उड़ान भरी थी। वह बचपन से ही एयर होस्टेस बनने का सपना देखा करती थी। पिता एक साधारण टेक्नीशियन हैं, लेकिन रोशनी ने अपने हौसले से स्पाइस जेट में दो साल तक काम किया, और फिर एयर इंडिया में चयनित हुई।

यह भी पढ़ें: Chhatrapati Sambhaji Nagar Maharashtra: तूफान में फंसी IndiGo फ्लाइट, हवा में डगमगाया विमान – यात्रियों में मचा हड़कंप

परिवार से मिलने गांव आई थी, फिर लौट गई थी ड्यूटी पर

मामा प्रवीण ने बताया कि दो दिन पहले ही रोशनी गांव आई थी, अपने दादा-दादी और चाचा-चाची से मिलने। कुलदेवता के दर्शन भी किए थे। लेकिन जैसे ही घर लौटी, उसे AI171 फ्लाइट की ड्यूटी मिली और वह फिर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई

शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उसने मामा से मुस्कुराते हुए कहा था –

“जिससे मुझे पसंद होगा, उसी से शादी करूंगी मामा।”

 मां को अब तक नहीं बताया गया

सबसे भावुक बात यह है कि रोशनी की मां को अब तक कुछ नहीं बताया गया है। उन्हें लो बीपी की समस्या है और परिजनों ने उन्हें स्थिति की गंभीरता से अनजान रखा है।

रोशनी का छोटा भाई एक शिप पर तैनात है, जबकि उसके पिता, बड़े भाई और अन्य रिश्तेदार अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

 “एयर इंडिया का कोई आधिकारिक कॉल नहीं आया”

प्रवीण सुखदरे ने जानकारी दी कि अब तक एयर इंडिया की ओर से परिजनों को कोई आधिकारिक फोन कॉल नहीं आया है, लेकिन कंपनी के कुछ कर्मचारी अहमदाबाद में मौजूद हैं और परिवार की मदद कर रहे हैं।

स्थानीय लोग और डोंबिवली की समाजिक संस्थाएं भी लगातार मदद कर रही हैं।

Air India Flight AI171 Crash: टाटा ग्रुप ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...