Home ताजा खबरें Air India Flight AI171 Crash: टाटा ग्रुप ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता
ताजा खबरेंदेशमुख्य समाचार

Air India Flight AI171 Crash: टाटा ग्रुप ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता

Air India Flight AI171 Crash: टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता और घायलों का पूरा इलाज कराने की घोषणा की है। साथ ही बीजे मेडिकल हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहयोग दिया जाएगा।

मुंबई: एयर इंडिया फ्लाइट 171 की भयावह दुर्घटना के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। टाटा ग्रुप ने इस त्रासदी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

टाटा ग्रुप के आधिकारिक बयान में कहा गया, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुखद घटना से अत्यंत व्यथित हैं। इस क्षण की पीड़ा को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। हमारी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, और उन लोगों के साथ भी हैं जो घायल हुए हैं।”

1 करोड़ की सहायता राशि व मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप देगा

टाटा ग्रुप ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा और उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता और समर्थन मुहैया कराया जाएगा।

इसके अलावा, टाटा ग्रुप ने पुणे स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को पुनर्निर्मित करने में सहायता देने का भी वादा किया है।

“दुख की इस घड़ी में साथ हैं”: एन. चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम इस असहनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

यह मानवीय कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश इस त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव राहत की आवश्यकता है।

RELATED NEWS:-

Chhatrapati Sambhaji Nagar Maharashtra: तूफान में फंसी IndiGo फ्लाइट, हवा में डगमगाया विमान – यात्रियों में मचा हड़कंप

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...