Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Amar Soni Nalasopara : बीजेपी शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए अमर सोनी
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Amar Soni Nalasopara : बीजेपी शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए अमर सोनी

Amar Soni Nalasopara

नालासोपारा : भारतीय जनता पार्टी वसई विरार जिला की ओर से नालासोपारा पश्चिम शहर मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर अमर सोनी (Amar Soni Nalasopara) को नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति अमर सोनी की पार्टी के प्रति समर्पण, सक्रियता को देखते हुए प्रदान किया गया।

भारतीय जनता पार्टी वसई विरार जिला के नालासोपारा शहर में युवा नेता अमर सोनी की सक्रिय समाजसेवा और पार्टी की विचारधारा और कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे अमर सोनी को पार्टी के युवा मोर्चा विंग के माध्यम से नालासोपारा पश्चिम शहर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस दौरान बीजेपी वसई विरार जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष राजन नाइक, उपाध्यक्ष मनोज बारोट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत तिवारी और प्रज्ञा पाटिल की उपस्थिति में अमर सोनी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अमर सोनी ने पार्टी और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए जनता के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का वचन देते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Vasai Virar To UP Train Demanded : वसई या विरार से UP के लिए चलाई जाए ट्रेन, अखिलेश यादव से निवेदन

 

Recent Posts

Related Articles

Share to...