Home क्राइम Prostitution : देहव्यापार करवाने वाली टोली गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियां हुईं मुक्त
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Prostitution : देहव्यापार करवाने वाली टोली गिरफ्तार, दो नाबालिग लड़कियां हुईं मुक्त

Prostitution

देहव्यापार (Prostitution) करने और करवाने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, दो नाबालिक लड़कियों को रेस्क्यू किया

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने देहव्यापार का भंडाफोड़ कर पति-पत्नी और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है.

मुंबई क्राइम ने आरोपियों के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को आज़ाद कराया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पैसों का लालच देकर मुंबई में इस देहव्यापार में नाबालिग लड़कियों को धकेला जा रहा था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच दे कर उनसे वेश्यावृत्ति का कारोबार कर रही थी ये टोली, मुंबई की कुर्ला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू हो गई है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मुंबई में वेश्यावृत्ति के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की जा रही है,पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों की इन नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच देकर मुंबई ले जाया जा रहा था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी को खबर मिली कि दो लड़कियों को देह व्यापार के लिए कुर्ला इलाके में लाया जा रहा है,सूचना के आधार पर कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर जाल बिछाया गया,जब दो महिलाएं और एक पुरुष दो नाबालिग लड़कियों को लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकले और मुखबिर ने इशारा दिया क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में ले लिया था,जांच में जानकारी सामने आई है कि ये आरोपी पहले भी इसी तरह कई लड़कियों की तस्करी कर चुके हैं।

Vasai Virar To UP Train Demanded : वसई या विरार से UP के लिए चलाई जाए ट्रेन, अखिलेश यादव से निवेदन

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...