Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai-Virar : लिफ्ट मांगकर किया हमला,एक व्यक्ति घायल
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : लिफ्ट मांगकर किया हमला,एक व्यक्ति घायल

Vasai-Virar : वसई-विरार में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगती नही दिख रही है। विरार पश्चिम के राजोड़ी गांव निवासी एल्विन रॉड्रिंक्स बीती रात एक अनजान व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी।

वसई-विरार में लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगती नही दिख रही है। विरार पश्चिम के राजोड़ी गांव निवासी एल्विन रॉड्रिंक्स बीती रात एक अनजान व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी।

रॉड्रिक्स ने व्यक्ति को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद भुईगांव दत्त पहाड़ी के पास रॉडिंक्स के दोपहिया वाहन को उसके साथियों ने रोक लिया और रॉड्रिक्स के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से तीन वार किए। आरोपी गले में सोने की चेन, अंगूठा और जेब से दस हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।

हमले में गंभीर रूप से घायल रोड्रिंक्स का फिलहाल, वसई के कार्डिनल ग्रेसियस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वसई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्याण करपे ने कहा, हमने हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन दस्ते बनाए हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...