Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News भिवंडी में तीन कंपनियों में भयानक आग, लाखों का नुकसान — दमकल की गाड़ियाँ देर से पहुँचीं
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

भिवंडी में तीन कंपनियों में भयानक आग, लाखों का नुकसान — दमकल की गाड़ियाँ देर से पहुँचीं

Massive fire in three textile companies at Bhiwandi Kalher Bidi Building area

भिवंडी | संवाददाता: भिवंडी तालुका के काल्हेर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण आग की घटना सामने आई। राज लक्ष्मी गेट नं. 1, बंगार नगर स्थित बीड़ी बिल्डिंग में आग लगने से तीन बड़ी सिलाई एवं गारमेंट कंपनियाँ पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग से प्रभावित कंपनियों की पहचान इस प्रकार है—

  • Bang Overseas Limited

  • Thomas Scott India Limited

  • Vedanta Creations Limited

कर्मचारी काम बंद कर जा चुके थे, उसके बाद लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे कमानी बंद करके सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर जा चुके थे। उसी के बाद इमारत की दूसरी मंज़िल पर अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया।

दमकल की कई गाड़ियाँ देर से पहुँचीं

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दी गई थी, लेकिन दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर पहुँचने में देरी हुई।
इस कारण आग तेजी से फैलती गई और पूरी मंज़िल आग की लपटों में घिर गई।

अभी तक कोई जनहानि नहीं, लेकिन नुकसान भारी

हालांकि अब तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कंपनियों में रखे—

  • कपड़े

  • रेडी स्टॉक

  • मशीनरी

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

सबके जलकर नष्ट होने की आशंका है।

प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

लोगों में दहशत, अतिरिक्त संसाधन भेजने की मांग

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के नागरिक घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से:

  • अतिरिक्त दमकल गाड़ियाँ भेजने,

  • इमारत को सुरक्षित करने,

  • और आसपास के एरिया को खाली कराने

की मांग की है।

आग बुझाने का प्रयास जारी, जांच शुरू

दमकल दल आग को काबू करने का प्रयास कर रहा है।
पुलिस और फायर विभाग ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र में लोकल बॉडी चुनाव बिना रुकावट पूरे होंगे: CM फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पर जताया भरोसा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...