मेट्रो सिटी समाचार | पालघर

पालघर जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में विराज कंपनी के SMS-2 प्लांट के लाइम स्टोर में आग लगने की घटना सामने आई है। प्लांट परिसर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने की वास्तविक वजह और इससे हुए नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है। घटना से औद्योगिक परिसर में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बना रहा।

अंतिम स्थिति की पुष्टि बाकी

प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे। आग पूरी तरह बुझने और किसी संभावित जनहानि के संबंध में आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।