Home ताजा खबरें मुंबई: बोरीवली रो-रो जेट्टी का भूमिपूजन, 90 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में!
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

मुंबई: बोरीवली रो-रो जेट्टी का भूमिपूजन, 90 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में!

बोरीवली रो-रो जेट्टी भूमिपूजन समारोह - मुंबई जल परिवहन प्रोजेक्ट

मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बोरीवली रो-रो जेट्टी का भूमिपूजन हुआ। यह प्रोजेक्ट बोरीवली से गोराई का 90 मिनट का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय करेगा।

मुंबई,11 जुलाई: मुंबई में जल परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, महाराष्ट्र के मत्स्य व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने बोरीवली रो-रो जेट्टी के पहले चरण का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के शुरू होने से बोरीवली से गोराई के बीच का सफर जो अब तक सड़क से 90 मिनट लगता था, अब सिर्फ 15 मिनट में जलमार्ग से तय हो सकेगा।

यह जेट्टी केंद्र सरकार की सागरमाला योजना के तहत बनाई जा रही है, जिसका उद्देश्य तटीय पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा देना है। मंत्री नितेश राणे ने भरोसा दिलाया कि यह परियोजना निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आम जनता के लिए रो-रो सेवा शुरू की जाएगी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में मेट्रो जैसी जल कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष बाला तावड़े, स्थानीय नागरिक और मछुआरा समुदाय के लोग उपस्थित रहेमंत्री राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के लिए वॉटर मेट्रो की परिकल्पना कर रहे हैं और महायुति सरकार मुंबई के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

नालासोपारा में झाड़ी से मिली नवजात बच्ची, प्लास्टिक थैले में लपेटकर फेंका गया था

Related Articles

Share to...