Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : दोनों पक्षों ने सराय ख्वाजा थाने पर तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल करने की लगाई है गुहार 
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : दोनों पक्षों ने सराय ख्वाजा थाने पर तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल करने की लगाई है गुहार 

Jaunpur : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र (Sarai Khwaja police station) के चकवा गांव तथा आरा गांव के सीमा पर स्थित तालाब को लेकर बुधवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर भेजकर कराया उपचार मामले की छानबीन में जुटी|

करंजाकला जौनपुर (Jaunpur) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवा गांव तथा आरा गांव के सीमा पर स्थित तालाब को लेकर बुधवार रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर भेजकर कराया उपचार मामले की छानबीन में जुटी|

भकुरा गांव के निवासी राम कुमार यादव का कहना था कि बीते दिनों हमने लालजी यादव से ग्राम पंचायत चकवा और ग्राम पंचायत आरा के  सीमा पर स्थित तालाब को ठेका पर मछली पालन के लिए लिया हुआ था बुधवार रात चकवा गांव की निवासी महेश बिंद अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तालाब से मछली पकड़ने लगे | 

जब हम को इसकी जानकारी हुई तो हम मौके पर पहुंचकर उन्हें मना किया जिस पर महेश बिंद और उनके साथियों में नाराजगी उत्पन्न हुई और वह मारपीट करने पर उतारू हो गए वहीं दूसरे पक्ष महेश बिंद का आरोप है कि चकवा और आरा गांव के सीमा पर स्थित तालाब सरकारी जमीन पर है और सरकारी जमीन पर स्थित तालाब से मछली कोई भी मार सकता है यह सबका है लेकिन रामकुमार यादव जबरजस्ती तालाब पर अपना हक जताते हुए बुधवार रात अपने कुछ साथियों के साथ तालाब के पास पहुंचे और हम सब से मारपीट करने लगे|

हम सब ने अपनी जान बचाने के लिए शोर गुल मचाना शुरू कर दी ,थोड़ी देर बाद शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए हैं और इसकी सूचना तुरंत आपातकालीन पुलिस डायल 112 को दी सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, 

विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें जल्लू बिंद का 35 वर्षीय पुत्र घनश्याम बिंद बांके लाल बिंद का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार बिंद रामानुज का 26 वर्षीय पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजकला पर कराया गया, बृहस्पतिवार दोनों पक्षों ने सराय ख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल करने और विधिक कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी देवानंद बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर प्राप्त हुआ है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...