Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai-Virar : महिला ऑटो चालक से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : महिला ऑटो चालक से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

Vasai-Virar : पालघर के विरार इलाके में एक महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पालघर के विरार इलाके में एक महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।महिला का आरोप है कि नेता उसे फोन कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था और परेशान करता था।

पीड़िता ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की थी और इसका एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला ऑटो-रिक्शा चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...