Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Mumbai : वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई ने दोबारा शुरू की पूछताछ
मुंबई - Mumbai News

Mumbai : वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई ने दोबारा शुरू की पूछताछ

सीबीआई की टीम शुक्रवार को सुबह आर्थर रोड में पहुंची और अनिल देशमुख से पूछताछ शुरू की है। उनसे नागपुर में उनके शैक्षणिक संस्थान में विभिन्न कंपनियों के जरिये 4.7 करोड़ रुपये भेजे जाने के मामले में पूछताछ की जा रही है।

आर्थर रोड जेल में जाकर अनिल देशमुख का बयान दर्ज कर रही है सीबीआई

मुंबई। सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शुक्रवार को वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से आर्थर रोड जेल में जाकर फिर से पूछताछ की है। सीबीआई टीम जेल में अनिल देशमुख का बयान दर्ज कर रही है। मुंबई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई को 6 मार्च तक दोबारा पूछताछ करने तथा उनका बयान दर्ज करने की अनुमति दी थी।

सीबीआई की टीम शुक्रवार को सुबह आर्थर रोड में पहुंची और अनिल देशमुख से पूछताछ शुरू की है। उनसे नागपुर में उनके शैक्षणिक संस्थान में विभिन्न कंपनियों के जरिये 4.7 करोड़ रुपये भेजे जाने के मामले में पूछताछ की जा रही है। पूर्व मुंबई आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाया था। इसलिए हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था।

इसी मामले में सीबीआई ने पहले अनिल देशमुख पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले की जांच मनी लॉड्रिंग के एंगल से करते हुए अनिल देशमुख व उनके दो सहायकों को गिरफ्तार किया है। इस समय अनिल देशमुख सहित दोनों सहायक न्यायिक कस्टडी में हैं। इसी वजह से सीबीआई ने अनिल देशमुख से फिर से पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने अनिल देशमुख से दोबारा पूछताछ कर रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...