Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Central Railway के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक
मुंबई - Mumbai News

Central Railway के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

Central Railway, मुंबई मंडल दिनांक 14.08.2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक एवं कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सदमे में था परिवार और मैं भी टूट चुका था… सर्टिफिकेट केस में क्लीन चिट के बाद बोले वानखेड़े

Central Railway के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। इसी प्रकार सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के इन जिलों में होगी ज्यादा बारिश

कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.16 बजे से दोपहर 3.47 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई की ओर छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और वाशी-पनवेल के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ट्रांस हार्बर लाइन (ठाणे-वाशी/नेरुल) से होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...