Home ताजा खबरें Mumbai: सेंट्रल रेलवे का सख्त अभियान: 6 महीने में 5.5 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹15.46 करोड़ जुर्माना वसूला
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsमुंबई लोकल - Mumbai Local

Mumbai: सेंट्रल रेलवे का सख्त अभियान: 6 महीने में 5.5 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹15.46 करोड़ जुर्माना वसूला

सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन में टिकट जांच अभियान

Mumbai:सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक 5.5 लाख बिना टिकट यात्रियों से ₹15.46 करोड़ का जुर्माना वसूला। जुलाई में सबसे ज्यादा 1.04 लाख यात्री पकड़े गए।

Mumbai: मध्य रेलवे (Central Railway) ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच छह महीनों में कुल 5,50,793 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे ₹15 करोड़ 46 लाख 73 हजार रुपये का भारी जुर्माना वसूला गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ जुलाई माह में ही 1,04,967 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिनसे ₹2.5 करोड़ रुपये का दंड वसूला गया। औसतन हर महीने 91,799 यात्री टिकट के बिना यात्रा करते पकड़े जा रहे हैं।

मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं में रोज़ाना लाखों यात्री सफर करते हैं। इनमें से लगभग 20 प्रतिशत यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए हैं। इस कारण रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच को और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...