Chhatrapati Sambhajinagar : छत्रपति संभाजीनगर के करमाड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शिवसमर्थ पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 27 वर्षीय पूजा गावंडे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब पूजा अपने काम में व्यस्त थी।
इसी दौरान आरोपी Satyam Gavande वहां पहुंचा और अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच कथित प्रेम संबंध थे और आपसी विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को कचनेर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
मुंबई ट्रेन शूटिंग केस: पीड़िता ने आरोपी को मानसिक अस्पताल भेजने का किया विरोध