Home ताजा खबरें छत्रपति संभाजीनगर में दिनदहाड़े हत्या: पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

छत्रपति संभाजीनगर में दिनदहाड़े हत्या: पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

छत्रपति संभाजीनगर पेट्रोल पंप हत्या की घटना
दिनदहाड़े हत्या से दहशत

 Chhatrapati Sambhajinagar : छत्रपति संभाजीनगर के करमाड इलाके से एक  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शिवसमर्थ पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 27 वर्षीय पूजा गावंडे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब पूजा अपने काम में व्यस्त थी।

इसी दौरान आरोपी Satyam Gavande वहां पहुंचा और अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच कथित प्रेम संबंध थे और आपसी विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को कचनेर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

मुंबई ट्रेन शूटिंग केस: पीड़िता ने आरोपी को मानसिक अस्पताल भेजने का किया विरोध

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...